एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 2 सितंबर को पंचायत उन्नति सूचकांक (पीआईए) 1.0 विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बेरमो प्रखंड के सभी पंचायतो के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, वैली, पशुपालन पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, सरकार की विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने, साप्ताहिक व् मासिक कार्य योजना बनाने के लिए प्रेरित की। इस अवसर पर अपने पंचायत में बीते एक वर्ष में बेहतर कार्य करने को लेकर बेरमो पूर्वी पंचायत को प्रथम पुरस्कार जबकि अच्छे काम के लिए बोडिया दक्षिणी पंचायत के मुखिया तरुलता देवी को पीएआई द्वारा शील्ड, सर्टिफिकेट और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में मुखिया मिथलेश कुमार पांडेय, दुर्गावती देवी, कंचन देवी, तरुलता देवी, कामेश्वर महतो, प्रखंड कर्मी प्रकाश कुमार, सुचिता कुमारी, उपेल कुमारी, सुनीता कुमारी, उमा कुमारी, विनीता कुमारी, राजेश महतो, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply