Advertisement

डीएवी कथारा में लिंग आधारित हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के सीनियर व् जूनियर विंग में बीते 20 दिसंबर को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय लिंग आधारित हिंसा था।

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र का सामूहिक जप के साथ किया गया। कार्यशाला में पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक समानता के ऊपर चर्चा की गई। कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों को विशेष रूप से शामिल किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने के लिए प्रेरित करना था।

विद्यालय के वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद एवं रेखा कुमारी ने पोक्सो एक्ट के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के विषय में बताया। तत्पश्चात सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे एवं शिक्षिका आराधना ने घरेलू हिंसा के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया एवं बताया कि वे किस प्रकार के घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

वरिष्ठ शिक्षक डॉ आर. एस. मिश्रा ने लैंगिक समानता के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया एवं कहा कि देश तथा समाज के विकास के लिए लैंगिक समानता अत्यंत आवश्यक है। आयोजित कार्यशाला से उपस्थित विद्यार्थीगण काफी लाभान्वित हुए। वर्तमान में जिस प्रकार बच्चों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वर्गों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसी स्थिति में सबका सावधान एवं सचेत रहना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यार्थियों ने जिस प्रकार तन्मयता से कार्यशाला की बातें सुनी, उससे स्पष्ट होता है कि कार्यशाला का उद्देश्य फलीभूत हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार ने की। मंच संचालन शिक्षक बी.के. दसौंधी ने किया। समस्त कार्यशाला को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक टी. एम. पाठक, रंजीत कुमार सिंह, सुजला के., वीणा कुमारी, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, संगीत कुमार, विकास कुमार, जयप्रकाश गिरि, दीपक कुमार, ओशीन आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *