कारो प्रबंधन ने की बीएमएस के साथ एजेंडा वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना पदाधिकारी सुधीर सिंहा ने 30 जून को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के साथ एजेंडा वार्ता की।
जानकारी के अनुसार परियोजना कार्यालय कक्ष में श्रमिक नेताओं के साथ कारो ओपन कास्ट व आवासीय कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वार्ता की गयी। जहां यूनियन द्वारा प्रेषित 14 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा हुई। आयोजित वार्ता में सीकेएस कारो शाखा सचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील पदों पर जमे कर्मियों का तबादला जबतक नहीं होता, समस्या का समाधान संभव नहीं दिखता है।
कामगारों को पीने का शुद्ध पानी तक सही से नहीं मिल रहा है। शाखा सचिव ने क्षेत्र में समुचित लाइट की व्यवस्था सहित कई मांगों को रखा गया। कहा गया कि प्रबंधन व मजदूर के बीच बेहतर संबंध जरूरी है। क्षेत्रीय सचिव राम निहोरा सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान पर प्रबंधन गंभीरता नहीं दिख रहा है।
वार्ता में श्रमिक नेताओं ने कारो परियोजना को बेहतर बनाने और सुरक्षा नियम का पालन करते हुए कोयला उत्पादन करने का प्रबंधन से अनुरोध किया। इस अवसर पर पीओ ने सभी मांगों को सुनने के बाद अधिकतर पर तत्काल पहल करने पर सहमति जताई। कुछ मांगों को क्षेत्रीय व मुख्यालय स्तर पर अग्रसारित किया गया। पीओ ने कहा कि मजदूरों की समस्या का निदान करना कंपनी का दायित्व है।
मजदूरों की समस्या निदान के प्रति प्रबंधन तत्पर है। शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का भी दायित्व है कि वे उत्पादन में प्रबंधन के साथ खड़े रहें। वार्ता में यूनियन की ओर से दिलीप मारिक, संजय पांडेय, विवेक तिवारी, धमेंद्र सिंह, अनिल प्रजापति के अलावा दर्जनों यूनियन प्रतिनिधि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply