Advertisement

विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण

विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला बजट-विनय कुमार सिंह

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक फरवरी को आशियाना पैलेस सोनपुर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा।

पेश बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत बजट विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने वाला है। कहा कि बजट स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की नहीं, बल्कि नतीजों की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का कार्य करता है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के हितों को केंद्र में रखा है। उन्होंने राजनीतिक दृष्टि से बजट की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि
₹12.2 लाख करोड़ का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय यह दर्शाता है कि देश को मजबूत बुनियादी ढांचे और रोजगार की राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

कहा कि हाई-स्पीड रेल एवं फ्रेट कॉरिडोर जैसी योजनाएं, जिससे बिहार और पूर्वी भारत को वर्षों से चली आ रही उपेक्षा से मुक्ति मिलेगी। पटना को पूर्वी भारत के शिप-रिपेयर हब के रूप में विकसित करने का निर्णय, बिहार को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान देगा। एमएसएमई, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार को मजबूती देने के लिए विशेष प्रावधान से सोनपुर जैसे क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।कृषि, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर केंद्रित योजनाएं सीधे आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट साबित करता है कि भाजपा सरकार स्लोगन नहीं, समाधान की राजनीति करती है। सोनपुर और बिहार को इस बजट से दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और आने वाले वर्षों में इसका असर ज़मीन पर साफ दिखाई देगा। मौके पर सोनपुर के सभी मंडलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जन-हितैषी बजट के लिए साधुवाद ज्ञापित किया।

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सदर अध्यक्ष आदित्य कुमार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं संजीत चौरसिया, संजीव कुमार सिंह, सुनील दुबे, राजीव कुमार सिंह, कृष्णा राम, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, अविनाश शर्मा, सुबोध कुमार सिंह, राणा विमल सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अनवर अली, राजेश सिंह सोलंकी, राजेश राज, ज्ञानसागर सिंह, अजय कुमार सिंह, नरेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *