Advertisement

वेतन त्रुटियों में सुधार की मांग को लेकर मजदूरों ने प्रबंधन को घेरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर भूमिगत खदान में कार्यरत मजदूरों ने वेतन में त्रुटियों को लेकर 17 जुलाई को प्रबंधन का घेराव किया। नेतृत्व इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार प्रबंधन का घेराव कर रहे मजदूरों का कहना था कि एनसीडब्ल्यूए 11 के एरियर भुगतान में लड़बंधन द्वारा गड़बड़ियां हुई है, जिसमें सुधार के लिए हम सबों द्वारा कई माह से प्रबंधन से बात की जाती रही है।

बावजूद इसके अभी तक इसे सुधार कर भुगतान नहीं किया गया है। कहा गया कि यहां कार्यरत सारे मजदूर का लगभग दो से तीन लाख रुपया पेमेंट कम मिला है। बताया गया कि बीते 5 महीना का 197 मजदूरों का अंडरग्राउंड अलाउंस छोड़ दिया गया। इस महीना में सभी मजदूरों को इनकम टैक्स भरना है। प्रबंधन ने जो फार्म 16 दिया है उससे और इनकम टैक्स के टीडीएस में काफी अंतर है। एक-एक मजदूरों का 8 से 10 लाख रुपया अंतर आ रहा है।

इसे लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार से वार्ता की। महाप्रबंधक ने मीटिंग का हवाला देते हुए अपने रिप्रेजेंटेटिव के रूप में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को गोविंदपुर भूमिगत खदान भेजा। सिंह ने प्रबंधन से दो दिनों के अंदर वेतन में की गई त्रुटियों को सुधारने की बात कही जिसे प्रबंधन ने स्वीकार किया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जयंत सिन्हा, खान प्रबंधक अंजनी सिंह, माइंस इंचार्ज नंदकिशोर यादव, संगठन की ओर से वरुण कुमार सिंह के अलावा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ गोबिंदपुर शाखा सचिव विकास कुमार सिंह, आदि।

शाखा अध्यक्ष राजकुमार साहू, क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार ओझा, रंजीत मंडल, चलीतर नोनिया, मगहिया उरांव, अब्दुल बारीक, समीरुद्दीन, नूनूचंद महली, रवानी नंबर दो, मोहम्मद कलीम, अनीराम मोहली, ललन केवट आदि वार्ता में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *