आगामी 6 और 11 नवंबर को होना है बिहार में विधानसभा चुनाव
युधिष्ठिर महतो/धनबाद (बिहार)। चुनाव आयोग (इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया) के आइकॉन राजन कुमार ने बिहार के मुंगेर जिला के हद में टेटीया बंबर में मजदूरों से मुलाकात की। आइकॉन राजन ने आगामी 6 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। मजदूर काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने वोट डालने का वादा किया।
बिहार फिल्म एंड टेलीवीज़न आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष आइकॉन राजन ने कई इलाकों में मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये। बिहार चुनाव में आइकॉन राजन युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने वोट डालने का संकल्प लिया और कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान करेंगे हमसभी।
उल्लेखनीय है कि आइकॉन राजन फिल्म ऐक्टर भी है और चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में सारी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। उनका उद्देश्य युवा वोटरों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। मूल रूप से मुंगेर रहिवासी हीरो राजन कुमार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनका लक्ष्य मतदान प्रतिशत बढ़ाना और मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
![]()













Leave a Reply