प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति की ओर से 27 जनवरी को सिक्स यूनिट कोनार नदी किनारे कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करीम अंसारी ने किया जबकि संचालन वाजिद अंसारी ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विस्थापित नेताओं ने डीवीसी एवं सीसीएल प्रबंधन के ऊपर विस्थापित बेरोजगारों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को बोकारो थर्मल प्लांट एवं सीसीएल कोलियरी में रोजगार देने के बजाय दूसरे राज्य के रहिवासियों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जिसके खिलाफ जल्द आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावे विस्थापितों एवं विस्थापित गांवों में व्याप्त अन्य समस्याओं को भी कार्यक्रम में रखते हुए उन्हें जल्द समाधान करने की मांग किया गया।
मिलन समारोह में मुख्य रूप से विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, करीम अंसारी, वाजीद हुसैन, नरेश राम महतो, मनोज कुमार, सुरेन्द्र घासी, बबलू अंसारी, असगर अली, रबि तूरी, छत्रधारी गोप, जगेश्वर यादव, सुनील कुमार, संजय रजवार, नूर मोहम्मद, बबली अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply