राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ बोकारो थर्मल कार्यालय में 19 जनवरी को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित समारोह के दौरान कामगारों ने बोकारो थर्मल प्लांट एवं कॉलोनी में व्याप्त मजदूरों की समस्याओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। साथ ही कामगार संघ द्वारा पूर्व में किए गए मजदूरों के कई समस्याओं का निदान को उपलब्धि बताते हुए चर्चा की गई।
कार्यकर्ता मिलन समारोह में कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी एवं शाखा सचिव रूपायन मण्डल ने बताया कि समारोह में सभी कार्यकर्ता ने कार्य स्थल एवं आवासीय कॉलोनी में व्याप्त अपनी अपनी समस्याओं को संघ के समक्ष रखे एवं सभी समस्याओं के निदान को लेकर संघ को और मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही डीवीसी प्रबंधन से जल्द वार्ता कर मजदूरों के समस्याओं को अवगत कराने एवं जल्द समाधान करने की पहल करने की बात कही।
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी, सचिव रूपयण मण्डल सहित जाहिद रोहोल्लाह, भरत सिंह, गंगा यादव, रवि टिक्कू गुआन, बैधनाथ प्रसाद गोस्वामी, नारायण पासवान, सरवर परवेज, सुकेश प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply