एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह निवासी सचिन कुमार को आजसू पार्टी का केंद्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी ने सचिन कुमार को केंद्रीय सचिव बनाते हुए आशा जताया है कि इनके नेतृत्व में बेरमो विधानसभा में पार्टी और तेजी से मजबूत होगी। साथ हीं पार्टी को नया बल मिलेगा।
अपने मनोनयन पर केंद्रीय सचिव सचिन कुमार ने 25 दिसंबर को कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरकर आजसू को और मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।
उन्होंने आजसू पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद, गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है। उस पर में पार्टी के हित में तन-मन-धन से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
इस अवसर पर सचिन के आजसू केंद्रीय सचिव बनाये जाने पर क्षेत्र के कामगारों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जारंगडीह खुली खदान कार्यालय के शमक्ष कैंटीन परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित कामगारों ने सचिन को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विनोद बाउरी, मुकेश महली, शैलेश कुमार, धनंजय कुमार, विक्की पासवान, संजय कुमार सिंह, सुजीत सिंह, प्रकाश गुप्ता, सुरज मंडल, मो. तैय्यब, अब्दुल रहीम, जलेश्वर मांझी, अजय महतो, सुनील हारी, नागेन्द्र पासी, सूरज कुमार, महेश मुंडा, रामप्रसाद मांझी, देवेश कुमार सहित दर्जनों कामगार उपस्थित थे।
150 total views, 1 views today