Advertisement

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर फुसरो में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। देश के तीन राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में 3 दिसंबर की शाम फुसरो में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कार्यालय से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस फुसरो बाजार का भ्रमण कर शहीद निर्मल महतो चौक पहुंचा। जहां शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री बिक्रम पांडेय, भाजपा नेता प्रकाश सिंह और फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और लोकप्रियता की बदौलत भाजपा ने तीनों राज्यों में जीत का परचम लहराया। वक्ताओं ने कहा कि यह सबका साथ सबका विकास की जीत है।

मोदी ने देश को विकास के पथ पर आगे लाया और विश्व में भारत को मजबूत बनाया। तीनों राज्यों की जनता ने पीएम मोदी को अपना प्यार और आशीर्वाद देकर जीत दर्ज कराया।

मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व् प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवीदास, पूर्व नगर अध्यक्ष राम किंकर पांडेय, महामंत्री रमेश स्वर्णकार सहित कृष्ण कुमार, अनिल गुप्ता, सुमित सिंह, चंदन राम, दीपक गिरि, वीणा देवी, गुरूवारी देवी, अशोक मिश्रा, रामू तांती, दिनेश रवि, देव नारायण महतो, वीरेंद्र ठाकुर, महेंद्र सिंह, सुरजीत चक्रवर्ती, भरत वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *