Advertisement

एनजेसीएस समझौता प्रति को मजदूरों ने जलाया

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। श्रमिक संगठन जनता मजदूर सभा के आह्वान पर 31 मई को बोकारो के नया मोड़ के समीप मजदूरों ने बीते 30 मई को हुए एनजेसीएस समझौता प्रति को जलाया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष साधु शरण गोप ने कहा कि उक्त समझौता मजदूरों के साथ धोखा है। यह मजदूरों को स्वीकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्थापना से आज तक नाइट एलाउंस मिलता था, आज उसके नाम में बदलाव (आकस्मिक व्यय की प्रतिपूर्ति) की क्या जरूरत पड़ी। इस संबंध में मजदूरों से राय नहीं लिया गया और न जानकारी दी गई। बिना मजदूरों के जानकारी के नाम में बदलाव और कम रकम पर समझैता होना मजदूरों के सम्मान से खिलवाड़ है। इसे मजदूर बर्दास्त नहीं करेंगे।

गोप ने कहा कि नाइट में ठेका मजदुर भी स्थायी प्रकृति का काम करते हैं। उनका भी हाड़ मांस का शरीर है। उन्हे भी अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत है। इस पर बैठक में चर्चा नहीं होना, प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधि के लिए शर्म की बात है। मजदूर ऐसे बोर्ड को कभी माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि वेज रिवीजन एरियर का मुद्दा, ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ोत्तरी मुख्य मांग है। इस मांग के लिए एनजेसीएस यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान स्थगित कर रखा है। इसके बावजूद प्रबंधन उपरोक्त दोनों मुद्दे को छोड़कर जिस किसी अन्य एजेंडे पर बैठक बुलाता है, मजदूर प्रतिनिधि बिना विरोध समझौता बैठक में शामिल हो जाते हैं। ऐसे मजदूर प्रतिनिधि को मजदूरो को बहिष्कार करना होगा।

मौके पर महासचिव संदीप कुमार आस, जेठू राम गोप, घनश्याम गोप, मनोज शंकर, सुमन आस, राजकुमार महतो, मोहित कुमार, देवेंद्र कुमार, अमर साव, नीलकंठ दास, फूलचंद गोप, जय कुमार दास सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *