Advertisement

मनसे को अलविदा कर शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए कार्यकर्ता

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। रविवार को महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व और शिवसेना की सशक्त विचारधारा में विश्वास रखते हुए, कुर्ला विधायक मंगेश कुडालकर की मौजूदगी में मनसे समूह के उप-विभाग अध्यक्ष प्रीतम चेउलकर सहित महिला और पुरुष कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से मनसे को अलविदा कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए, मैंने उनसे शिवसेना की प्रगति, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकास के दृष्टिकोण और जनकल्याण के लिए अथक प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, यह जन-जन में एक आंदोलन है, हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना प्रमुख वंदनीय बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और महाराष्ट्र के स्वाभिमान की पहचान है। इन कार्यकर्ताओं के आगमन से शिवसेना परिवार और भी मज़बूत हुआ है। उन्होंने कहा कि तिलकनगर क्षेत्र में विकास और जनसेवा की एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं कुर्ला विधानसभा के लाडले विधायक मंगेश कुडालकर ने प्रीतम चेउलकर और उनके सभी सहयोगियों का हार्दिक स्वागत करते हुए, उनके भावी राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएँ दी।

Tegs: Workers-bid-goodbye-to-mns-and-joined-shindes-shiv-sena

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *