Advertisement

मजदूरों ने दी वर्ष 2025 की विदाई और केक काटकर किया 2026 का स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 31 दिसंबर की देर रात्रि बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय में इस्पात कर्मियों और ठेका कर्मियों ने साल 2025 को विदाई दी। साथ हीं केक काटकर वर्ष 2026 का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर एक दुसरे को केक खिलाकर आने वाले वर्ष का शुभकामना देते हुए सपरिवार के साथ साथ प्लांट के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए वर्ष 2025 का कुछ खट्टी मिट्ठी घटनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां कामगारों ने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने मे पूरा मेहनत कर कीर्तिमान स्थापित किया, वहीं कुछ मजदूर दुर्घटना के कारण हमारे बीच नही रहे या शारीरिक रूप से अपंग हो गये। इसके कारण और जबावदेही पर आज कुछ नही बोलना चाहता हूँ। कहा कि बीएसएल के उत्पादन कार्य में पूरी इमानदारी से मेहनत करना है, लेकिन हमेशा अपने दिमाग मे रखना है कि जान है तो जहान है। सुरक्षा उपकरण का उपयोग करते हुए सावधानी को प्राथमिकता देना है।

महामंत्री सिंह ने कहा कि बीते माह 9 दिसंबर को सेफ्टी भवन पर ऐतिहासिक हल्ला बोल प्रदर्शन मे काफी बातें भी हुआ। नतीजा प्रबंधन सेफ्टी कीट खुद देने पर निर्णय लिया है। मौके पर उपस्थित मेहनतकश मजदूरों ने मांसाहारी एवं शाकाहारी भोजन का जमकर लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, अनिल कुमार, झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, झामुमो नेता एवं उपाध्यक्ष हसन इमाम अंन्सारी, सी के एस मुंडा, कार्यालय मंत्री आरबी चौधरी, तुलसी साह, रमा रवानी, बादल कोयरी, ए डब्लू ए अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद, देवेन्द्र गोराई, ओ पी चौहान, शशिकांत, मोहन मांझी, वी के साह, बालेश्वर राय, दिलीप कुमार, उपेन्द्र कुमार, ए के मंडल, आदि।

अभिमन्यु मांझी, बी एन तिवारी, सुरेश प्रसाद, आमोद कुमार , प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, आभा देवी, फ़िरदौस अंसारी, फैयाज अहमद खान, प्रमोद तपारिया, भागीरथ शर्मा, शशि भूषण, बिमल चन्द रवानी, जितेन्द्र कुमार सिंह, उत्तम कुमार, विक्की राम, सत्येंद्र कुमार, मनोज सिंह, लखन लहरी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *