Advertisement

सीसीएल सीकेएस बीएंडके एरिया कमेटी द्वारा श्रमिक जनजागरण कार्यक्रम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ (भामसं) से संबंद्व सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) बीएंडके एरिया कमेटी की ओर से 5 सितंबर को बोकारो कोलियरी डीडी माइंस पीट ऑफिस में श्रमिक जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के वरीय नेता विनय कुमार पाठक ने कोयला कर्मियों के 17 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 11वां वेतन समझौता में प्रस्तावित मंजूर सभी मांगों को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाए तथा पर्याप्त पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाए।

कंपनी के अस्पताल में पर्याप्त दवा तथा संसाधन उपलब्ध कराया जाए। कैडर स्कीम में संशोधन, महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी कंपनियों में कमेटी का गठन करने, भूमि अधिग्रहण के मुआवजा में बढ़ोतरी करने, भू आश्रित को पदस्थापन करने में गड़बड़ियों में संशोधन किया जाए आदि मांगे पूरी की जाए।

पाठक ने कहा कि इन विषयों को लेकर संगठन की ओर से 1 से 10 सितंबर तक द्वार सभा सभी परियोजनाओं में की जा रही है। कहा कि ठेका मजदूरों के जायज मांगों पर भी कोल इंडिया अनदेखी कर रही है। उन्हें भी उनका वाजिब हक मिलना चाहिए।

मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम निहोरा सिंह, सचिव दिलीप मरीक, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव हारून रशीद, अध्यक्ष अजय सिंह, राजेंद्र राम, विजय मिश्रा सहित दर्जनों कामगार साथी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *