Advertisement

अस्पताल की समस्या को ले महिला यूनियन पदाधिकारी ने की सीएमओ के साथ बैठक

‏सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा एवं सारंडा क्षेत्र में वायरल फीवर, मलेरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। मरीज अपना इलाज कराने के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां मरीजों की अच्छी इलाज के साथ-साथ अस्पताल में साफ सफाई एवं दवा की उपलब्धता नहीं रहने के से परेशानी हो रही है।

इसे लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने यूनियन के अधिकारियों के साथ गुवा सेल अस्पताल पहुंचकर 29 अगस्त को अस्पताल के सीएमओ डॉ अशोक कुमार अमन से मुलाकात की। सीएमओ से भेंट में खण्डाईत ने अस्पताल की साफ सफाई, शौचालय की सफाई, अस्पताल में लगे बेड का चादर की साफ सफाई, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता नहीं रहने के कारण मरीज का सही से इलाज न होना, बेड की संख्या बढ़ाना आदि पर चर्चा की।

इस अवसर पर संघ के महिला उपाध्यक्ष खण्डाईत ने कहा कि बेड पर बिछाए गए चादर को बदलना एवं साफ सफाई का सही से ध्यान रखने से मरीज की आधी बीमारी वही ठीक हो जाती है। अस्पताल प्रबंधन ने मांगों पर जल्द ही विचार कर सुधार करने का आश्वस्त दिया है। संघ की महिला पदाधिकारियों ने कहा कि इस पर जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो सभी महिलाएं एकजुट हो अस्पताल का घेराव करेगी।

मौके पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत, पार्वती दास, सीमा पूर्ति, हिलदा पूर्ति, नूतन सुंडी, लक्ष्मी बड़ाइक, गौरी दास, बिंदिया सामंत, नूपुर दास, अंजलि दास, आरती होरो, लक्ष्मी साहू, नीलिमा तिर्की आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *