Advertisement

महिलाओं की टीम ने बंदना के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद मुख्य पार्षद उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में 22 सितंबर को वार्ड-1 एवं 2 में महिलाओं की टीम ने मतदाताओं के घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने मतदाताओं को संघर्षशील उम्मीदवार बंदना कुमारी के संघर्षशील जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि बंदना कुमारी हमेशा दलित- गरीब- पीड़ितों के पक्ष में संघर्ष चलाकर न्याय दिलाती रही है।

हजारों लोगों को मोसमाती, कन्या विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ दिलाने से लेकर आमजनों की जन समस्या यथा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की बेहतरी के लिए संघर्ष किया है।

महिला टीम ने महिला- पुरूषों से बंदना कुमारी को तन-मन-धन से सहयोग देकर विजयी बनाने की अपील की। मौके पर नीलम देवी, रजनी देवी, रधिया देवी, सिया देवी, फूल कुमारी देवी समेत ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, बासुदेव राय, मुंशीलाल राय आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *