सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन

समाज व् राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम-महाप्रबंधक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में 27 मई को भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी ने महिला सम्मान समारोह दिवस मनाया। समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा सहित दर्जनों महिला कर्मी उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता सीकेएस ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ पेंशन सेल सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी, मां भारती एवं विश्वकर्मा भगवान के तेलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही रवींद्र कुमार मिश्रा, संत सिंह, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप तथा सभी शाखा से आए अध्यक्ष तथा सचिव ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने कहा कि समारोह में शामिल महिलाओं की भीड़ इस बात की साक्षी है कि जीविका में जुड़ने के बाद ये घर की चहारदीवारी तक ही सीमित नहीं है। घर से बाहर निकल कर अपने आप को सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सशक्त हुई है। कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला सम्मान समारोह मना रही है।

आज के दिन हमलोग अपने मातृ शक्ति का सम्मान कर समाज में मातृ शक्ति की आंतरिक अनुभूति को समाज के बीच भामसं द्वारा अवगत कराया जाता है कि आज की महिला किस प्रकार देश विदेश एवं अपने घर मे परचम लहरा रही है। हमारी मातृ शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर निभा रही है। वगैर मातृ शक्ति के यह समाज अधूरा है।

हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे। भामसं नेता रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि मातृ शक्ति की अनेको रूप है। हमारे विकाशील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृ शक्ति देश, विदेश, अपने गृहस्थ जीवन मे परचम लहरा रही है। आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफलता का परचम लहरा रही है। ताकि हमारा देश आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सके।

मिश्रा ने कहा की सभी मातृत्व शक्ति अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करें, ताकि वे अपना उज्जवल भविष्य बना सके। कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर बनकर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे रहे। मौके पर मुख्य रूप से प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, किरण देवी, रेखा सिंह, बसंती देवी, ज्योति देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, कमली देवी, अनिता देवी, इंडिया देवी, लकीवाला देवी, पारो देवी, सुनीता गुनिया, रीना, अंजली, यशोदा, काजल देवी, रिकी कुमारी, नुनुचंद महतो, सुबीर मुखर्जी, प्रतोष कुमार रॉय, प्रशांत मिश्रा, अरविंद ठाकुर, भुनेश्वर, बिरेन्द्र गुप्ता, सोमनाथ मिश्रा, शरद कुमार, संदीप उरांव, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

 63 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *