रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में आयोजित महिला महोत्सव सप्ताह के समापन के अवसर पर 14 मार्च को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने मेडल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार और डीपीएलआर मेनका ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम की अन्य महिला सदस्यों को भी मेडल और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोग सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने बोकारो जिले में कार्यरत महिला पदाधिकारियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है और महिलाओं की भागीदारी से ही विकास को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर जिले के कई पदाधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply