Advertisement

सहयोगिनी कार्यालय में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

पूरी दुनिया में प्रथम रही है लड़कियां-सुचित्रा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बहादुरपुर में 9 मार्च को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था कार्यालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसमार प्रखंड के गर्री, पोंडा, सोनपुरा, कसमार समेत आसपास के कई पंचायतों से महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित थी।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुचित्रा देवी, सचिव कल्याणी सागर, मंजू देवी, कुमारी किरण, सूर्यमणी देवी, पुष्पा देवी समेत अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की अध्यक्ष सुचित्रा देवी ने कहा कि भले ही महिला दिवस के नाम पर साल में एक दिन कार्यक्रम आयोजन हो, लेकिन महिलाओं का सम्मान तो सालो भर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह हर रोज हम सभी देवी माता की पूजा करते हैं, उसी तरह हर रोज महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना लड़े अधिकार नहीं मिलेगा, इसलिए किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं आवाज बुलंद करे। कहा कि मुखर होकर बोलनेवाली महिलाओं को अक्सर समाज, घर परिवार द्वारा दबाने की कोशिश की जाती है। कोई भी परेशानी हो तो बेझिझक निडर होकर अपनी बात रखे। इसके लिए बाहर निकलिए और पहचान स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि देश मे राष्ट्रपति से लेकर हर छोटे बड़े सभी पदों में महिलाएं स्थापित होकर देश व राज्य का नाम रौशन कर रही है। इसलिए महिलाएं अपने को कमजोर न समझे। महिलाओं को आगे बढ़ाने में समाज के सभी पुरुषों का भी दायित्व है कि उन्हें मदद करे।

सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि घर हो या बाहर, कहीं भी महिलाएं बेहिचक अपनी बातों को रख सके और समाज में अपनी वजूद के साथ अपनी पहचान स्थापित करे। इसके लिए समाज के सभी तबके को महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखना होगा।

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षो में देश में घरेलू हिंसा के कारण महिलाओं का शोषण काफी बढ़ा है, जिससे हमें सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान नेतृत्व करने वाले किशोरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी किरण ने किया।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष सूर्यमुनी देवी, निदेशक गौतम सागर, रवि कुमार राय, मिंटी सिंहा, अशोक कुमार महतो, अनिल हेंब्रम, अंजू देवी, पायल कुमारी, नीतू कुमारी, अभय सिंह, सिमरन कुमारी, निक्की कुमारी, अंजली कुमारी, पार्वती देवी, अनंत सिंहा, रवि कुमार, संगीता कुमारी, हेमा कुमारी, विद्या कुमारी सहित दर्जनों महिला एवं किशोरी उपस्थित थी। इस दौरान किशोरियों द्वारा बाल विवाह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *