Advertisement

महिला समिति द्वारा सेल गुवा में तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा क्षेत्र में महिला समिति की ओर से तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देना है।

जानकारी के अनुसार आयोजित टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 16 मार्च को कल्याण नगर टीम और मेडिकल टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने कहा कि क्रिकेट न केवल शारीरिक फिटनेस विकसित करने में मदद करता है, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे सामाजिक कौशल भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक क्रिकेट मैच हमें आपस में जोड़ते हैं और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देते हैं।

बताया जाता है कि मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में कल्याण नगर टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडिकल टीम को हराकर जीत हासिल की। कल्याण नगर टीम की इस जीत में खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के हेड कोच अयान गुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी देखरेख और मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन रणनीति के साथ खेलते हुए पहला मैच अपने नाम किया।

मैच के दौरान दर्शको की भी अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा गया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के खेल आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें और अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *