Advertisement

करगली बाजार मे महिलाओं ने की विपतारिणी की पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित एलेवन स्टार क्लब मे 9 जुलाई को महिलाओं ने माँ विपतारिणी दुर्गा देवी की पूजन कर अपने विपत्तियों से उबारने के लिए कामना की।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने उपवास व्रत रखते हुए माता की उपासना की। इस बीच माताओं में काफी उल्लास देखने को मिला। माताएं श्रद्धा और विश्वास के साथ विपतारिणी माता पर आस्था रखते हुए यह त्योहार मनाकर माता से अपने सभी विपत्तियों का समूल नाश कर सुखी जीवन प्रदान करने की कामना करती है।

माँ विपतारिणी देवी पूजन में शामिल पुजारी कुमुद भट्टाचार्य एवं आनंदी चटर्जी ने कहा कि दशको पूर्व से प्रतिवर्ष यहा माता की पूजा अर्चना की जा रही है। यहां की माताओं का विपतारिणी देवी पर अटूट विश्वास है।

समाजसेवी इंद्रजीत मुखर्जी ने कहा कि यह पर्व बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से जीवन में कभी विपत्तियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसीलिए सभी स्त्री पुरुष को यह पर्व करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदीप घोष, शान्ति घोष, तूफान, नंदलाल बक्शी, असीम चटर्जी, नेपाल भट्टाचार्य, कल्पना रॉय, अनूप मित्रा, गोपी घोष आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *