Advertisement

वट सावित्री पूजा में महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के आस पास वट सावित्री की पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया।

प्रखंड के हद में बगदा में पंडित द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास कर विधि-विधान के साथ वट सावित्री की पूजा कर अपने सुहाग की दीर्घायु व सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कसमार के बगदा, खैराचातर, मधुकरपुर, मंजूरा, कसमार, दांतू आदि स्थानों में स्थित वट बृक्ष की पूजा कर सुहागिन महिलाएं फल, फूल, वस्त्र आदि से विधिवत पूजन कर वट वृक्ष की परिक्रमा के उपरांत सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी।

ज्ञात हो कि सावित्री व्रत कथा एक पौराणिक कथा है, जो सावित्री व सत्यवान की प्रेम कहानी पर आधारित है। जिसमें सावित्री ने अपनी दृढ़ता व पवित्रता से सत्यवान के प्राणों को बचाने के लिए यमराज के पास जाकर उनके प्राण वापस करने का अनुरोध किया था। यमराज सावित्री के प्रेम व भक्ति से प्रभावित होकर सत्यवान के प्राणों को वापस कर दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *