प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) द्वारा 13 मार्च को महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया। इसके तहत बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल के रिजनल अस्पताल में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया।
जानकारी के अनुसार आयोजित सम्मान समारोह में अस्पताल में कार्यरत महिलाओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी (एएमओ) डॉ पी के साही सहित यूनियन के राम निहोरा सिंह, अनिल सिंह, दिलीप मारिक, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संजय पांडेय, बशिष्ट नारायण सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply