Advertisement

रिजेक्ट सेल में भागीदारी को लेकर महिलाओं ने भरी हुंकार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा कोल वाशरी रिजेक्ट लोकल सेल में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर विस्थापित महिला मोर्चा द्वारा 26 अप्रैल की संध्या कमल टोला कथारा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोलियरी तथा वाशरी प्रभावित दर्जनों गांव के लगभग सौ महिलाओं ने भाग लिया।

विस्थापित प्रभावित महिला मोर्चा की अध्यक्षा कांति सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त बैठक में उपस्थित तमाम महिलाओं ने एक स्वर में कथारा वाशरी रिजेक्ट लोकल रोड सेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संख्या बल के आधार पर गाड़ी आबंटित करने की हुंकार भरी।

मौके पर विस्थापित प्रभावित महिला मोर्चा की अध्यक्षा कांति सिंह ने कहा कि प्रबंधन एक सोंची समझी साजिश के तहत महिलाओं को सेल की भागीदारी से दूर रखना चाह रही है, जो बेरोजगार महिलाओं के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उचित भागीदारी नहीं दी गयी तो महिलाएं चुप नहीं बैठेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रबंधन की ईंट से ईंट बजा देगी। महिला नेत्री ने कहा कि वे जल्द हीं इस मामले को लेकर कथारा वाशरी प्रबंधन सहित क्षेत्रीय प्रबंधन तथा जरूरत पड़ी तो सीसीएल मुख्यालय रांची जाकर अपनी बातो को मजबूती से रखेंगी। उन्होंने उद्वेलित महिलाओं से धैर्य बनाये रखने की अपील की।

इस अवसर पर महिला नेत्री कांति सिंह के अलावे तारा देवी, लखी देवी, शांति देवी, सुशीला देवी, रमनी देवी, मीना देवी, बेबी देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, रीता देवी, वसंती देवी, लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, अवला देवी, जसवा देवी, कुसुम देवी, छाया देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, भानु देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, बबिता देवी, सुभद्रा देवी, गुड़िया देवी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *