Advertisement

जागरूकता अभियान में महिलाओं ने दोहराया स्वच्छता का संकल्प

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। स्वच्छता गंगा मिशन के तहत 31 मार्च को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने जगह जगह घूम घूमकर स्वच्छता का संकल्प दोहराया। साथ हीं नारो से रहिवासियों को जागरूक किया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत में 31 मार्च को राज्य स्वच्छता गंगा मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें घूम घूम कर महिलाओं ने स्वच्छता संकल्प को दोहराया। स्वच्छता रैली गोमिया मोड़ से होकर भगत तालाब में समाप्त हुई। इस रैली में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।

गांधी जी का यही नारा स्वच्छ हो देश हमारा, स्वच्छता एक बड़ा अभियान आप भी अपना दे योगदान, स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है जैसे नारों से रहिवासियों को अपने गांव, मोहल्ला स्वच्छ रखने की अपील की गयी और बताया गया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है। मौके पर क्रांति देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी, रीता देवी, प्रीति बाला सिन्हा, सुनीता देवी, द्रौपदी देवी, बेबी देवी, जयंती देवी, सुनीता देवी, बॉबी रानी, शोभा चौधरी, सुनीता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *