Advertisement

महिलाओं ने माता जगत जननी से आशीर्वाद लेकर खेला सिंदूर खेल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के विभिन्न पंडालो में दशमी पुजोपरान्त माता की विदाई से पहले महिलाओं ने माँ से अपनी और अपने परिवार की सुख समृद्धि का आर्शीवाद लिया। तत्पश्चात महिलाएँ एक दूसरे को सिंदूर लगाकर बड़ो से आर्शीवाद लिया और छोटो को शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर महिलाएं जगत जननी माता रानी के संगीत पर नाचते झूमते खूब आंनद ली। वहीं महिलाओ ने बताया कि वे माता से अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना की। बताया गया कि प्राचीन परंपरा चली आ रही है कि मां की विदाई से पहले सिंदूर खेला जाता है और मां से यह मांगा जाता है कि हमारी सुहाग बनी हुई रहे और अगली बार फिर मां के आगमन पर हम सभी यहां आ कर माता का पुनः दर्शन करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *