Advertisement

महिलाओं ने लिया बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में महिला समिति गुवा की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।

इसी क्रम में बीते 12 मार्च को कार्यक्रम के पांचवे दिन महिलाओं के लिए बेडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के ज्ञान, समझ और सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना है।
जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में कुल चार-चार प्रतिभागियों की कई टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच खेल, इतिहास तथा दैनिक जीवन से जुड़े कई रोचक खेल प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने काफी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। कई प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और समझ का अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी रोचक और उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। महिला समिति सदस्यों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं को जागरूक बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। कहा गया कि महिला दिवस के इस विशेष आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *