Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की महिलाओं को लगातार पांच सप्ताह की उपस्थिति आवश्यक-अजीत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 22 जून को शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता अंजू देवी ने की।

आयोजित बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों को ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास ने कहा कि अब ट्रस्ट की ओर से आर्थिक लाभ पाने के लिए उन्हें दस सप्ताह के बजाय लगातार पांच साप्ताहिक बैठकों में आना जरूरी है। कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं तथा दिव्यांगों को लाभ पहुंचाने के साथ उनमें नैतिक शिक्षा व् सामाजिक उद्देश्यों का समावेश करना है। इसलिए ट्रस्ट की बैठकों में उपस्थिति आवश्यक है।

मौके पर सावित्री देवी, कमली देवी, जितेंद्र घासी, सीता देवी, उर्मिला देवी, तेतरी देवी, अनिता देवी, रीता देवी, दुखनी कुमारी, तन्नु कुमारी, तिलकी देवी, यशोदा देवी, दुखनी देवी आदि कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *