Advertisement

पति के दीर्घायु होने के लिए महिलाओं ने की हरितालिका तीज व्रत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाद्र मास के शुक्ल पक्ष तृतीया को आयोजित होने वाले हरितालिका तीज व्रत को लेकर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा 30 अगस्त को जगह जगह तीज व्रत का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने विधि विधान से भगवान शिव एवं पार्वती की आराधना की तथा पति के दीर्घायु होने की कामना की।

हरितालिका तीज के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के कथारा, जारंगडीह, रेलवे कॉलोनी, सीएनडी कॉलोनी, एम आर एस कॉलोनी, कथारा दो नंबर, आईबीएम कॉलोनी, हॉस्पिटल कॉलोनी, स्टाफ कॉलोनी, आदि।

रशियन कॉलोनी गायत्री कॉलोनी सावित्री कॉलोनी, अपर बंगला, टाटा ब्लॉक, डबल स्टोरी- क्वार्टर, रिवर साइड, बाबू क्वाटर, मनसा नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी आदि में रह रहे रहिवासी महिलाओं ने अलग-अलग अपने सुविधानुसार हरितालिका तीज स्थापित कर पूजा पाठ की तथा अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर पुजारी राजेंद्र मिश्रा ने जहां आईबीएम कॉलोनी, कथारा तीन नंबर, बांध कॉलोनी आदि में तीज व्रत का पाठ व्रत धारियों को श्रवण कराया, वहीं पुजारी गुप्तेश्वर पांडे ने कथारा चार नंबर पानी टंकी, कथारा दो नंबर आदि जगहों में हरितालिका व्रत का पाठ किया।

बनासो मंदिर के पुजारी कपिल देव पांडेय, अपर बंगला के पुजारी मदन झा, संजय पांडेय सहित अन्य पुजारियों ने जगह-जगह जाकर हरितालिका तीज व्रत पाठ कर तीज व्रत की महत्ता पर प्रकाश डाला।

जानकारी के अनुसार आईबीएम कॉलोनी स्थित आवास क्रमांक वन बी 416 में वार्ड सदस्य रीता देवी के अलावा शीला देवी, मीना देवी, कविता देवी, बबीता देवी, शिल्पी झा, टीबू देवी, कथारा चार नंबर कॉलोनी में अर्चना सिंह, ममता सिंह सहित दर्जनों विवाहित महिलाओं ने तीज व्रत किया।

इसी प्रकार गायत्री कॉलोनी में अर्चना शुक्ला, खुशबू रानी बरनवाल, गुड़िया कुमारी, सुजाता देवी, अपर बंगला में मोनी गुप्ता, वर्षा गुप्ता, इंदू सिंह, अनीता सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *