सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड महिला श्रमिक यूनियन पश्चिम सिंहभूम जिला गुवा की पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय चाईबासा सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम एवं झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव इकबाल अहमद से औपचारिक मुलाकात की।
इस दौरान पदाधिकारियों ने दीपों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक के दौरान गुवा और आसपास के क्षेत्रों में श्रमिकों एवं स्थानीय रहिवासियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवगम ने यूनियन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा श्रमिकों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़ा रहा है।
उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि गुवा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।
वहीं, झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव इकबाल अहमद ने भी संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया और महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। सूत्रों के अनुसार, झामुमो के मंत्री दीपक बिरुवा से इस बार मुलाकात संभव नहीं हो पाई, क्योंकि वे घाटशिला उपचुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, यूनियन प्रतिनिधियों ने जल्द ही मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखने की बात कही।
![]()













Leave a Reply