Advertisement

डांडिया में महिलाओं ने किया धमाल, यादगार बनी शाम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। नवरात्र के अवसर पर डांडिया रास का आयोजन बीते 26 सितंबर की देर रात बोकारो जिला के हद में महिला मंडल करगली में किया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर जमकर धमाल किया।

जानकारी के अनुसार आयोजित डांडिया में उपस्थित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। डांडिया में भाग लेने के लिए डबल स्टोरी करगली की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी। सभी संगीत की धुन पर ताल मिलाकर देर रात तक डांडिया नृत्य करती रहीं। इस दौरान डांडिया, गरबा के अलावा अन्य डांस किए गए। यहां मुख्य रूप से‌ राज नारायण सिंह, पंकज महतो, पुष्पांजलि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *