राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर द्वारा प्रभावित क्षेत्र में समय समय पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया जाता है। इसी क्रम में 11 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर ई पंचायत भवन में सीएसआर द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, जिप सदस्य शहजादी बानो, डॉ संगीता रानी, भैरव महतो आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। यहां बोकारो थर्मल अस्पताल के महिला चिकित्सक डॉ संगीता रानी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। यहां निःशुल्क स्वास्थ्य का भी जांच किया गया। इस अवसर पर डॉ सतीश कुमार, मुखिया बीएन महतो, अनीता देवी, कृष्णा कुमार, कलीम अंसारी, गौतम मण्डल, भैरव महतो, विकास यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply