एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। महिलाओं में नवरात्र की खुशी दिखने लगी है। बोकारो जिला के हद में फुसरो शहर में नवरात्र के मौके पर जगह-जगह गरबा-डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में 27 सितंबर को फुसरो के शास्त्री नगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में स्कूल प्रबंधन द्वारा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सचिव महारुद्र नारायण सिंह और निदेशिका सुषमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जानकारी देते हुए महारूद्र नारायण सिंह ने बताया कि नवरात्र जैसे उत्सव केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना बढ़ाना, नृत्य के माध्यम से पारंपरिक कला को जीवित रखना व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों एवं अध्यापिकाओं ने पारंपरिक गानों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि नवरात्र उत्सव और डांडिया नृत्य माता दुर्गा के प्रति समर्पण और विश्वास का त्योहार है। आयोजित डांडिया महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व बच्चे आकर्षक ड्रेस पहनकर शामिल होकर गीतों पर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की निदेशक सुषमा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से हमें एक-दूसरे से मिलने और कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलता है। इस दौरान उन्होंने सभी बेरमो वासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दी और 10 दिनों तक मां जगत जगनी जगदंबा की श्रद्धा भाव से पूजा करने की बात कही। साथ हीं मां दुर्गा के नौ रूपों के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
इस दौरान अलका देवी, लक्ष्मी कुमारी, नेहा मल्होत्रा, पूजा सिंह, बबीता कुमारी, अनिता झा, युक्ता कुमारी, मुस्कान सिंह, माही उर्फ आराध्या, प्रियांशी कुमारी आदि ने जोरदार डांडिया डांस पेश किया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में नामांकित बच्चे, अभिभावक सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply