Advertisement

महिलाओं ने की नदी घाट की सफाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा के तहत 23 मार्च को गोमियां प्रखंड (Gomian block) के विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व स्थानीय महिलाओं ने किया। महिलाओं (women’s) ने घाटों पर झाड़ू लगाया और स्थानीय लोगों, मछुआरों आदि को घाट की साफ-सफाई नियमित करने को लेकर जागरूक किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने स्थानीय लोगों को गंगा (दामोदर) को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि करोड़ों लोग मां गंगा (दामोदर) पर अपने जीवन के लिए आश्रित हैं, मगर आज यह पवित्र नदी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भारत के नागरिक के रूप में मैं शपथ लेता हूं कि गंगा (दामोदर) के घाट को साफ रखूंगा। गंगा (दामोदर) को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा। गंगा (दामोदर) में कूड़ा-कचरा व पॉलिथीन नहीं डालूंगा। गंगा (दामोदर) में नहाते हुए साबुन का प्रयोग नहीं करूंगा। गंगा (दामोदर) में कपड़े धोते वक्त डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करूंगा। उपस्थित सभी ने इसका दोहराव किया। प्रखंड के दो घाटों साड़म एवं सरहचिया (तेनुघाट नंबर-3) में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी कपील कुमार (Kapil Kumar) ने कहा कि नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छ गंगा पखवाड़ा पूरे देश में 16 से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र में भी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रखंड के दो घाटों साड़म एवं सरहचिया(तेनुघाट नंबर-3) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों नें रंगोली-चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *