Advertisement

चन्द्रपुरा में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन महोत्सव

एन. के. सिंह/(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा स्थित वेलफेयर सेंटर में 11 अगस्त को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रपुरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता उपस्थित थी।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर महफ़िल में समां बांध दिया। साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल डांस एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रपुरा प्रखंड की पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता ने कहा कि सावन माह हमें हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा वर्णवाल, रिंकू देवी, रीमा डे, अनू मजूमदार, मीरा सोनी, दीप्ती पटेल, चंदा देवी, आशा देवी, सीमा देवी, बबली देवी, रिंकी देवी, सुचित्रा चक्रवर्ती, रेखा वर्णवाल, अनुप्रिया, संध्या, पूजा, मृदुला पांडेय, भवानी देवी, गुंजा देवी, सुमन मिश्रा, मीना पांडेय, शिखा, रेखा भंडारी, सरिता वर्णवाल, बबिता राय, रोमिता मुखर्जी, गीता देवी आदि दर्जनो महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *