Advertisement

प्रखंड मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है मंइयां योजना ग्रस्त महिलाएं

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड सरकार की महत्वाकाक्षी योजना मंइयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित महिलाएं प्रखंड मुख्यालय के चक्कर काटने को मजबूर है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने सरकार से आधार कार्ड सुधरवाने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र में मंईयां सम्मान योजना का तीन माह का पैसा नही मिलने से वंचित महिलाओं की भीड़ 26 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में देखने को मिली। महिलाएं कई दिनों से गोमिया प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिलने का कारण पता नहीं चल पा रहा है।
बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड कार्यालय में 26 मार्च को राशि का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई।

कहा कि कुछ महिलाओं के आधार कार्ड में त्रुटि के कारण उनके बैंक खाते में राशि नही पहुंच पाया है, ऐसी स्थिति में राज्य सरकार ने उन महिलाओं को भी मार्च तक तीन महीने की एक मुश्त राशि देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वे भी सरकार का एक अंग हैं, ऐसे में वे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष होने के नाते मांग करते हैं कि आधार कार्ड में त्रुटि को सुधरवाने की समय सीमा को और बढ़ाया जाए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *