सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। गुवा सेल प्रबंधन द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बाईहातु गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 फरवरी को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से आए महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन आयोजित महिलाओं की हांडी फोड़ प्रतियोगिता में मंजू चाम्पिया ने प्रथम, अनीता चाम्पिया ने द्वितीय तथा मोगली चाम्पिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवकों की बिस्किट रेस में सनी सिद्धू प्रथम, योगेन मरांडी द्वितीय एवं शेरगिया चाम्पिया तृतीय रहे।

आयोजित लड़कियों की बिस्किट रेस में श्रीमती चाम्पिया प्रथम, सुमित्रा बालमुचू द्वितीय और बुधनी बालमुचू तृतीय रहीं। मेंढक रेस लड़कों में सेरगिया देवगम प्रथम, बुधराम चाम्पिया द्वितीय और कृष्णा मरांडी तृतीय रहे, जबकि लड़कियों में बहामनी चाम्पिया प्रथम, सुशीला देवगम द्वितीय एवं सरस्वती चाम्पिया तृतीय रहीं। तीन पैर की दौड़ में मंगल सिद्धू एवं ठाकुर सुरेन की जोड़ी प्रथम रही। सौ मीटर दौड़ में योगेन मरांडी तथा 200 मीटर दौड़ में मोहन सिद्धू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में शालमी चाम्पिया विजेता रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में भी युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेताओं को 20 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से अपने संयंत्रों व खदानों के आस-पास रहने वाले ग्रामीणों के साथ गहरा जुड़ाव रखता है। मौके पर सेल के अधिकारी एवं ग्रामीण खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply