Advertisement

पटेल नगर में जमीनी विवाद मे महिला को लगी गोली

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में पारिवारिक विवाद में 30 सितंबर की देर रात लगभग दस बजे एक महिला के सर में गोली लगने की सूचना है। जिसे स्थानीय रहिवासियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप महिला के देवर पर लग रहा है।

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गयी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका रेनू देवी के पुत्र ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 30 सितंबर की रात्रि लगभग दस बजे वह जैसे हीं खाना खाकर बाहर निकला कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसकी माँ गिर गयी है। नजदीक जाकर देखने पर उसे अपनी माँ के सर में गोली लगने की जानकारी मिली। उसने अपने पड़ोस में रहनेवाले चाचा पर हत्या की आशंका जाहिर की है।

स्थानीय रहिवासियों के अनुसार उक्त महिला की जमीनी विवाद में सिर मे गोली मार दी गयी है। रहिवासियों के अनुसार गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर स्वजन महिला के पास दौड़े। स्वजनो ने मामले की सूचना बेरमो थाना पुलिस को दी। साथ हीं महिला को तत्काल इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया। जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर एन झा ने जांचोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *