Advertisement

बाईक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, बीजीएच रेफर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह यूजी माइंस एबी इंक्लाइन जारंगडीह-खेतको बाईपास मुख्य सड़क के समीप 23 जून की संध्या बाईक के पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला 41 वर्षिया बिंदली देवी बतायी जा रही है।

गंभीर रूप से घायल महिला का सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भेज दिया गया है।

इस संबंध में घायल बिंदली देवी के परिजनों ने बताया कि कथारा आने के क्रम में वह बाईक से अचानक गिरकर घायल हो गई। उसके सर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। बताया जाता है कि घटना के तत्काल बाद रात्रि गश्ती कर रही बोकारो थर्मल पुलिस द्वारा उसे उठाकर कथारा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां डॉ बिपिन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त घायल महिला बाईक से अपनी बेटी एवं नाती के साथ जारंगडीह की ओर से वापस घर कथारा बस्ती जा रही थी।इस दौरान सड़क में बने गड्ढे में बाईक असंतुलित होकर गिर गया। जिससे पीछे बैठी महिला गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *