प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो डुमरी पथ पर अमलो कांटा घर के समीप बाईक की ठोकर से 27 जून को एक महिला घायल हो गयी। स्थानीय रहिवासियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार अमलो कांटा के समीप सड़क पार करने के दौरान महिला जीरा देवी को मकोली के तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से महिला टकरा गई, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय रहिवासियों की मदद से महिला को बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
इस संबंध में घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि घायल महिला की स्थिति काफी नाजुक है। वही घटना की सूचना मिलने पर बेरमो पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घायल महिला कल्याणी की रहने वाली जीरा देवी बतायी जा रही है।
![]()













Leave a Reply