Advertisement

सारंडा के दीघा इलाके में आईईडी विस्फोट में महिला घायल व् 10 वर्षीय बच्ची की मौत

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जिला के हद में सारंडा के जराईकेला थाना क्षेत्र के दीघा इलाके में 28 अक्टूबर की सुबह आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि 10 वर्षीय बच्ची श्रेया हेरेंज की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस बल को निशाना बनाने के लिए जंगल में पहले से ही आईईडी बिछा रखा था, लेकिन उसकी चपेट में एक निर्दोष ग्रामीण महिला आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मनोहरपुर अस्पताल भेजा गया।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी से कई बार ग्रामीणों और पशुओं की जान जा चुकी है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन नक्सलियों द्वारा लगाए गए बमों की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। पुलिस लगातार ऐसे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है, ताकि जंगल में छिपे विस्फोटकों को निष्क्रिय किया जा सके।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *