Advertisement

सर्प दंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में महिला की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। स्थानीय स्तर पर झाड़ फूक के चक्कर में 52 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गयी। घटना बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के सियारी पंचायत का बताया जा रहा है। महिला को अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत के परिजनों में मातम है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में सांप काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने बताया कि पंचायत के स्व. बनवटी भुइया की पत्नी लगभग 52 वर्षीया पत्नी मूर्ति देवी 29 जुलाई की अहले सुबह अपने घर से सुबह लगभग पांच बजे उठकर घर के पीछे स्थित बगान की तरफ गई।

बगान से वापस लौटने के क्रम में घर के दरवाजे के समीप एक जहरीले सांप ने उसे पीछे से काट लिया। महिला को साँप काटने की बात सुनकर परिजन उसे झाड़-फूंक कराने लगे। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे आईईएल स्थित आर्डियर अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखकर बाहर रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि परिजन उसे गोमियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। वहां के चिकित्सक प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देख कर बोकारो रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर बोकारो ईलाज के लिए निकले, किन्तु बोकारो पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सर्प दंश की घटना के बाद मृतका के परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *