रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर थर्ड डी में 14 जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से गले की चेन छीन ली। पीड़िता नीरा सिंह सदर अस्पताल बोकारो के एचआईवी विभाग में काउंसलर के पद पर कार्यरत हैं।
घटना उस समय हुई जब नीरा सिंह मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली और फरार हो गए। पूरी वारदात घटनास्थल के अमीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस जांच में जुटी है।

सिटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पिंटू महथा ने बताया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पीड़िता के अनुसार बाइक सवारों के कुछ साथी अन्य स्थानों पर खड़े थे, जिन्हें कुछ राहगीरों ने भी देखा है। महिला से दिनदहाड़े चेन छीनतई की इस घटना से इलाके में आतंक और नाराजगी का माहौल है। रहिवासी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
![]()













Leave a Reply