Advertisement

महिला द्वारा पति और सास पर मारपीट व् जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। एक महिला द्वारा अपने पति व् सास पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है। घटना पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को सीतारामडेरा थाना में पीड़ित महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह अपने पति की जानकारी लेने उसके दुकान पर गई थी, तभी पति और सास ने उसे गाली-गलौज करते हुए धक्का दे दिया। आरोप है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण वह घायल हो गई जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उपरोक्त दोनों लगातार उसे धमकी देते हैं और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हैं। पीड़िता ने मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *