Advertisement

महिला ने लगाया चचेरे भैसुर के ऊपर दुष्कर्म का आरोप

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना क्षेत्र (Gomian police station area) की एक विवाहित महिला ने अपने चचेरे भैसुर के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगायी है। पुलिस ने महिला द्वारा शिकायत की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने गोमियां थाना में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अपने ऊपर हुए अत्याचार के सम्बन्ध में पीड़िता ने गोमियां थाना में दिए आवेदन में कहा है कि बीते 3 जून को उसके पति बाहर गए हुए थे, इसलिए रात को वह घर मे अकेली सोई हुई थी। तभी रात के लगभग ग्यारह बजे उसका चचेरा भैसुर भगवान जी प्रसाद उर्फ महंगू प्रसाद गंदी गंदी गालियां देते हुए उसके कमरे का दरवाजा जोर जोर से पीटने लगे। महिला के अनुसार उस समय वह काफी डर गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह दरवाजा खोली तो उसके भैसुर ने उसे जबर्दस्ती धक्का देते हुए उसके कमरे में घुसकर जमीन पर पटक दिया एवं जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार इस दौरान वह अपने भैसुर से दया की भीख मांगती रही, किन्तु उसपर कोई असर नही हुआ। साथ ही उसने धमकी देते हुए कहा कि यह बात किसी को कहा तो तुम्हारे पति को जान से मार देंगे। पीड़िता ने कहा कि भैसुर का उसके प्रति हमेशा मन खराब रहता था। पिछले आठ दिनों से पैसों का लालच देकर वह उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाह रहा था। मकसद पर कामयाब नहीं होने पर उसने जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा है कि 4 जून को पति के घर आने पर उसने सारी बात की जानकारी दी एवं पति के साथ गोमियां थाना जाकर आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा ने शिकायत की पुष्टि करते हुए इस घटना के संबंध में उक्त महिला के द्वारा दिये गए आवेदन पर कार्यवाई करने की बात कही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *