Advertisement

सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म होगा क्या अब बहुत जल्द होगी रिलीज

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म होगा क्या अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूट्यूब पर रिलीज ट्रेलर को दर्शकों ने लाइक्स और व्यूज देकर अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दिया है।

फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक हैं। जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा के साथ सस्पेंस भी हैं। अंतिम तक फिल्म देखने के बाद दर्शक आश्चर्य करेंगे कि होगा क्या अब। महाराष्ट्र,झारखंड,पश्चिम बंगला , असम और मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म को देख सकेंगे।जिसकी सूची जारी कर दी गई हैं।

इस फिल्म में विकी पवार, चन्द्रशिखा श्रीवास, प्रियंका महाराज, कोमिका आंचल, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता निषाद, अमित पटेल, विश्वकर्मा, संदीप त्रिपाठी, पिंकू वर्मा, मुकेश पांडेय, जेस डेज़ा, संजय राम, नैना लकड़ा, साहिल गिरि, ओविया, संजय बान, अंसार शेख, रश्मि जामदार, पारस राम चेलानी, मोहन वैरागडे, देवयानी खोरगड़े, छवि सोनवाने, खुशी यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।

फिल्म के निर्देशक हेमन्त कुमार, निर्माता सूरज विश्वकर्मा, को – प्रोड्यूसर सुनीता बीके, कार्यकारी निर्माता मनीष शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर नीलाक्षी दूर्वा, कथा – पटकथा वीरेंद्र पाटले, संवाद लेखक हेमंत कुमार, डीओपी रौशन खड़गी एवं राजबली राज, एडिटर कृष्ण मुरारी, कोरियोग्राफर राजकुमार सेन, असिस्टेंट कोरियोग्राफर राहुल चौधरी, एक्शन डायरेक्टर जय बिष्ट व टारजन, क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष शर्मा, सहायक निर्देशक अशोक माही, अविनाश गुप्ता गोलू और फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *