Advertisement

जंगली हाथी ने फसल रौंदा व् किसान के घर को तोड़ा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जंगली हाथी ने कहर बरपाते हुए बोकारो जिला के हद में खम्हरा में धान के फसल को तहस नहस कर दिया। इस दौरान हाथी यहां स्थित एक किसान के घर को तोड़ दिया। वन विभाग की टीम उक्त हाथी को भगाने में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में चतरोचट्टी पंचायत के तिसकोपी एवं बगजोबरा में 23 सितम्बर की सुबह जंगली हाथी ने कई खेतों में लगे फसल को रौंद दिया, जिससे धान की फसल बर्बाद हो गई। वही खम्हरा पंचायत के खम्हरा, करमाटांड़ एवं कसवागढ़ में 23 सितंबर की देर शाम जंगली हाथी के आने की सूचना पर क्षेत्र के रहिवासियों में दहशत पैदा हो गया। बताया जाता है कि हाथी ने खम्हरा पंचायत के रविदास टोला में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

दूसरी ओर वन विभाग के कर्मचारी हाथी भगाने का प्रयास कर रहे है। वन विभाग के कर्मचारी नेहरू प्रजापति ने बताया कि खम्हरा पंचायत के करमाटांड़ एवं कसवागढ़ में दोपहर से एक जंगली हाथी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। विभाग द्वारा हाथी को क्षेत्र से भगाने के लिए सभी आवश्यक कारवाई किया जा रहा है। कहा कि जंगली हाथी को भगाने के लिए विभाग के कर्मचारियों द्वारा मशाल जलाकर एवं पटाखा फोड़कर भगाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं उक्त पंचायत के मुखिया बंटी उरांव ने बताया कि खम्हरा पंचायत में शाम को एक जंगली हाथी प्रवेश कर गया है, जिससे रहिवासी दहशत में हैं। मुखिया ने कहा कि हाथी आने की सूचना स्थानीय वन विभाग के कर्मचारियों को दे दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *