Advertisement

चर्मकार संघ को कब मिलेगा आवंटित प्लॉट

मुश्ताक खान/ मुंबई। शिवाजीनगर मानखुर्द विधानसभा (Shivaji Nagar- Mankhurd vidhansabha) क्षेत्र में स्थित बैगनवाड़ी में चर्मकार समुदाय के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा देवनार सर्वे क्रमांक 93, सी टी एस क्रमांक 1/अ आवंटित किया गया था। मौजूदा समय में उक्त प्लॉट पर अवैध रूप से पार्किंग किया जा रहा था। जिसे चर्मकार विकास संघ के सदस्यों की सहायता से हटाया गया।

इसे लेकर संघ के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मराठे ने सरकार से मांग की है की उक्त आवंटित प्लॉट को शीघ्र अतिशीघ्र चर्मकार विकास संघ को दिया जाए।

गौरतलब है की चर्मकार समुदाय के विकास के लिए आवंटित प्लॉट अब भी जिलाधिकारी के अधीन है। उक्त भूखंड पर जिलाधिकारी द्वारा लगाया गया बोर्ड भी मौजूद है। लेकिन विभाग द्वारा संघ को देने में आना कानी की जा रही है। इसे देखते हुए मराठे ने सरकार से मांग की है की उक्त आवंटित प्लॉट को शीघ्र अतिशीघ्र चर्मकार विकास संघ को दिया जाए।

बताया जाता है की आवंटित भूखंड को अतिक्रमणकारियों से बचाने के लिए चर्मकार विकास संघ के पदाधिकारी राम शिंदे प्रयासरत हैं। हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय के सर्वेयर हनुमंत धायगुडे और समाज के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मराठे, मुंबई गटई कामगार अध्यक्ष अशोक कांबले और मुंबई युवा उपाध्यक्ष दिनेश डोईफोडे आदि लोगों ने उक्त भूखंड का जायजा लिया।

चर्मकार विकास संघ के सुभाष मराठे के अनुसार आवंटित प्लॉट के विषय में है की समुदाय के लिए आवंटित प्लॉट कब चर्मकार विकास संघ को सौंपा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *