Advertisement

पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव में बेटी पढ़कर क्या करेगी का मंचन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव में 25 मार्च 2025 को बेटी पढ़कर क्या करेगी नाटक का मंचन किया गया।

बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचन्द रंगशाला में लोक पंच की प्रस्तुति नुक्कड़ नाटक बेटी पढ़कर क्या करेगी का मंचन किया गया। यहां उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुत नाटक का भरपूर आनंद लिया। इस नाटक का निर्देशन बिहार के चर्चित एवं वरिष्ठ कलाकार मनीष महिवाल द्वारा किया गया।

प्रस्तुत नाटक बेटी पढ़ कर क्या करेगी बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के कारण होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाता है। कैसे मां-बाप अपनी बेटियों को पढ़ाने लिखाने के बजाय उनकी शादी विवाह कर अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाने में लगे रहते है।
नाटक में कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि अगर लड़कियों को सही ढंग से शिक्षा-दीक्षा और मार्गदर्शन मिले तो वह समाज में एक मिसाल कायम कर सकती हैं।

उक्त नाटक में बताया गया कि मुनिया जो बच्ची यानी नाबालिक है, वह अपने माता-पिता से अनुरोध करती है कि अभी उसका विवाह ना करें तथा पढ़ने, लिखने की इजाजत दें। फिर भी मुनिया को शादी के मंडप पर बैठा दिया जाता है। महिला शिक्षा का सशक्तिकरण नाटक का मुख्य उद्देश्य है।

नाटक के मंच पर चर्चित कलाकार मनीष महिवाल के अलावा अरविंद कुमार, राम प्रवेश, कृष्ण देव, सोनल कुमारी, अजित कुमार, रोहित चंद्रवंशी, अभिषेक राज, रोहित चंद्रा, स्पर्श मिश्रा ने अपने किरदारों को ज्वलंत कर दिया। लोक पंच पटना द्वारा प्रस्तुत नाटक बेटी पढ़कर क्या करेगी की लेखिका नीरु कुमारी है, जबकि नाटक का निर्देशन मनीष महिवाल द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *