Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक 29 जनवरी को जिला मुख्यालय चाईबासा में आयोजित किया गया।बैठक में जिला स्तरीय नेतागण और प्रखंड अध्यक्ष गण शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेखर दास ने किया।

इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस प्रभारी बंधु तिर्की ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों एवं कांग्रेस के सभी अग्रणी मोर्चा के अध्यक्षों को 10 दिनों के अंदर अपने अपने कमिटी का गठन करने और हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

इस बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. मोजीबुलाह, देवेन्द्र नाथ चंपीया, पूर्व मंत्री राजेश शुक्ला, छोटराय किस्कू, नितिमा बारी, विश्वनाथ तामसोम, मोहन सिंह, हेमरोम बिरसा, कुटिया, रंजीत यादव, सीमासीता एक्का सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *